केवल अपरोक्ष आश्रम आचार्य पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। स्थानीय मेला चौक के पास स्थित केवल अपरोक्ष आश्रम आचार्य पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महंत डॉक्टर आचार्य ओम के सानिध्य में गुरूपूर्णिमा महोत्सव आयोजित होगा। आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रात: 7 बजे से रुद्राभिषेक के पश्चात हवन-पूजन व देव आरती किया जाएगा। वहीं केवल जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। मध्यान्ह 12.30 बजे से गुरु महिमा सहित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमे आसपास के भक्त सत्संग का आनंद लेंगे। इस महोत्सव में बाहर गांवों से आने वाले भक्तों सहित सभी के लिये महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। पूरे दिन चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम में गुरुपूजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चों सहित भक्तों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम की तैयारी में भक्तजन जुटे हुए हैं।