संत द्वारा रचित साहित्य जन-जन का मार्गदर्शन करता है : सोमेश्वरानंद गिरी महाराज
केवल अनुभव विलास पुस्तक का हुआ भव्य लोकार्पण

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। साहित्य और समाज का अटूट संबंध है संत द्वारा रचित साहित्य जन-जन का मार्गदर्शन करता है उक्त उद्गार वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज हरिद्वार ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर ब्रह्मनिष्ट श्रोत्रीय श्री श्री 1008 स्वामी श्री केवलानंद जी महाराज द्वारा रचित श्री केवल अनुभव विलास पुस्तक का लोकार्पण करते हुए श्री केवल अपरोक्ष आश्रम आचार्य पीठ में भव्य समारोह में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि विभिन्न तनाव से मुक्त होकर स्वस्थ वह संपूर्ण जीवन का आनंद लेने के लिए सद् साहित्य का ज्ञान होना आवश्यक है जो गुरु के सानिध्य में रहकर ही प्राप्त होता है। श्री महंत चेतनानंद गिरी महाराज हरिद्वार ने कहा कि संतो द्वारा रचित साहित्य हमें अपनी संस्कृति से जोड़ता है वहीं महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वामी अमृतराम महाराज रंजीत आश्रम बालोतरा ने कहा कि साहित्य का पठन-पाठन ही मन को निर्मल बनाता है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुस्तक का लोकार्पण विद्वानों धर्माचार्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर ब्रह्मनिष्ट श्रोत्रीय श्री श्री 1008 स्वामी श्री केवलानंद जी महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर डॉक्टर आचार्य ओमजी महाराज प्रदेशाध्यक्ष षड् दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति का संतों द्वारा बहुमान किया गया।
इन संतों का मिला सानिध्य
महामंडलेश्वर डॉक्टर आचार्य ओमजी महाराज प्रदेशाध्यक्ष षड् दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति, स्वामी श्री पूर्णानंद महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी प्रेमानंद महाराज, संत मोहनानंद महाराज, महामंडलेश्वर तपस्वी जी महाराज, संत गणेशरामदास महाराज, राम प्रसाद महाराज, परमानंद महाराज, आचार्य रामलाल महाराज आदि का सानिध्य मिला।
यह थे उपस्थित
अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पूर्व काबिना मंत्री, लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पूर्व विधायक संजना आगरी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम,उप प्रधान कन्हैया लाल ओझा, भाजपा नेता पंकज त्रिवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, समाजसेवी राजेश सांखला, पूर्व चेयरमैन मोहनलाल टॉक, इंदिरा रतनलाल, मुन्नालाल जालौर, भामाशाह मेघराज सिंह, दिलिप सिंह, ठेकेदार बालू राम बड़ौदा, रूपाराम परमार गांधीधाम पंचम लाल चौहान देवरिया प्रभु राम रांगी ढगलाराम, गिरधारी बोस, अचला राम हंसराज जोया, सुरेश कुमार, भूपेंद्र बोस, महावीर अखावत शंकर लाल बामनिया, चम्पा लाल बामनिया, चुनीलाल बोस, कालूराम भाटी, एडवोकेट मोहनलाल बामनिया, वोराराम, भगाराम जयपाल आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।