अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत, 16 अगस्त। सोजत ब्लॉक कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जॉन प्रभारी मोहन हटेला तथा पाली जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता सोजत ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष असलम मेहर ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पाली जिले का 13 सितम्बर से आयोजित होने वाला तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रहा। इस अवसर पर शिविर की तैयारियों और ब्लॉक स्तर से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लगभग 20 हजार से भी अधिक कैडर बेस कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेवादल का तीन दिवसीय आवासीय शिविर लगभग 20 वर्षों बाद होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार किया जाएगा।

पाली जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि आगामी शिविर में जिले के 300 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों, विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिया कि 5 सितम्बर तक अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दें। इसमें विशेष रूप से बूथ स्तर के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का चयन किया जाए।
पाली जिला कांग्रेस सेवादल महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती फरीदा बानो पठान ने जानकारी दी कि शिविर में जिले के सभी ब्लॉकों से 20-20 महिलाएं भी प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगी।
सोजत ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष असलम मेहर ने कहा कि शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हर ग्राम पंचायत से कार्यकर्ता भागीदारी निभाएंगे।
बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टाक, बाल मुकंद गहलोत, यारू खान, चुन्नीलाल सीरवी, भंवरलाल नागौरा, नरेश भाई पार्षद, मांगीलाल देवड़ा, रामचन्द्र गहलोत, इरशाद सिलावट, सलीम भाई घोसी, साबिर पठान, गोविन्द सिंह चारण, चतराराम चौकीदार, जावेद भाई, अमराराम मेगवाल बिलवास, हनान भाई, राजूराम पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।