अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत सिटी। स्थानीय उम्मेद गौशाला में आयोजित बैठक में सोजत महोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें पार्षद जोगेश लक्की जोशी को समिति का अध्यक्ष तथा पार्षद भवानी शंकर सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया।

कोषाध्यक्ष पद पर हितेन्द्र व्यास और सह सचिव के रूप में राजेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिक समिति, सोजत सेवा मंडल, पेंशनर समाज, भारत विकास परिषद, अभिनव कला मंच, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन, मानव सेवा समिति, टैंट किराया एवं डेकोरेशन एसोसिएशन, सेजल माता मंदिर मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सोजत स्थापना के 972वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन करने का निर्णय लिया गया। नवरात्रि स्थापना 22 सितंबर से शुरू होकर आसोज सुदी नवमी तक चलेगी। इस दौरान सेजल माता मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाएगा और नगर पालिका व शिक्षा विभाग के सहयोग से विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समिति ने मार्गदर्शक मंडल के रूप में नौ संरक्षकों का चयन किया जिनमें अनोपसिंह लखावत, पुष्पतराज मुणोत, लालचंद मोयल, महेंद्र मेहता, देवीलाल सांखला, गोरधन लाल गहलोत, भीखाराम प्रजापत, ताराचंद सैनी और माणकराज चौहान शामिल हैं।

बैठक में पांच सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए और आगामी आयोजनों में सभी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर श्याम लाल व्यास, चेतन व्यास, सत्तुसिह भाटी, सत्यनारायण गोयल, प्रकाश सोनी,डॉ. रशीद गौरी, मोहन लाल राठौड़, डॉ. मुकेश टांक, कैलाश पंवार, श्याम सिंह चौहान, ओम प्रकाश मोहिल, जवरी लाल बौराणा, मदन लाल पूनाराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।