
संत श्री लिखमीदास नवयुग मंडल ने गणेश विसर्जन का आयोजन किया
सोजत। संत श्री लिखमीदास नवयुग मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में गजानंद जी के विसर्जन का आयोजन किया गया। पालरिया टाक परिवार द्वारा 11 दिन पूजा अर्चना की गई। जुलूस के साथ जेतारणीया गेट से होते हुए मुख्य मार्केट में ढोल डीजे के साथ रामलाव तालाब में गजानंद महाराज को विसर्जन किया गया। जिसमें समाज बंधु बुजुर्ग, युवा, महिला सहित बच्चों ने भाग लिया। जुलूस का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए। उक्त जानकारी जितेन्द्र पालरिया ने दी।