वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।
जयपुर। बिड़ला सभागार में आयोजित राजस्थान मसाला कान्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कृषि विपणन निदेशक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी राजेश कुमार चौहान का सम्मान किया। इस अवसर पर राजस्थान को प्रमुख मसाला उत्पादक राज्य के रूप में विशेष पहचान दिलाने पर बल दिया गया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब यह कान्क्लेव प्रतिवर्ष आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल फॉर वोकल अभियान की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। इस पहल में कृषि विपणन निदेशक चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

कार्यक्रम के दौरान चौहान ने अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास से बातचीत में अपने प्रशासनिक सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि 1999 बैच के राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी होने के नाते उन्होंने 2018 में सुपरटाइम वेतन श्रृंखला (सीनियर RAS की उच्चतम स्टेज) प्राप्त की। वे पूर्व में केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के ओएसडी, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, स्वायत्त शासन, महिला एवं बाल विकास तथा आबकारी विभाग सहित विभिन्न जिम्मेदार पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

राजेश चौहान की पत्नी शोभा चौहान सोजत से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। वहीं चौहान ने कृषि विभाग से सोजत कृषि मंडी को कई सौगातें भी दी हैं।
चौहान को सम्मानित किए जाने पर सोजत की कई सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी। इनमें पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन उपाध्यक्ष अनोपसिंह लखावत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, समाजसेवी जुगल किशोर निकुंम, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, भाजपा नेता प्रफुल्ल ओझा सहित अनेक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।