रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
14 वर्षीय छात्रा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न

चण्डावल नगर की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया
सोजत। 14 वर्षीय छात्रा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हरियामाली में सम्पन्न हुई। चण्डावल नगर की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय (अग्रेजी माध्यम) चण्डावल नगर की छात्रा सुश्री पुजा राजपुरोहित पुत्री भगवानसिह, खोखरा व उपासना पुत्री सुर्य प्रकाश, चण्डावल नगर ने 14 वर्षीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मे लहराया परचम। स्कूल प्रधानार्चाय पंकज पुरोहित के निर्देशन व अध्यापक यशपालसिह के नेतृत्व मे विधालय की छात्राओ ने 14 वर्षीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मे श्री एस एस पब्लिक स्कूल हरियामाली मे भाग लेकर जिले मे तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा दोनो छात्राओ का राज्य स्तरीय हेतु चयन किया गया। दोनो बालिकाए सिवाणा (बालोतरा) मे होने वाले राज्य स्तर के मैच मे भाग लेगी। स्कुल स्टाफ व ग्रामीणो ने दोनो छात्राओ का उत्साहवर्धन किया।