खोखरा गांव की बेटी पुजा राजपुरोहित का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ चयन
सोजत सिटी। (वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही)
हॉल ही में 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता SSP स्कूल हरियामाली में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्रा पुजा राजपुरोहित पुत्री भगवान सिंह राजपुरोहित , निवासी – खोखरा का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। चयन के बाद पुजा राजपुरोहित, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण लेकर, आगामी सिवाना ( बालोतरा) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर ठाकुर गोविन्द सिंह जैतावत, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, किशन सिंह जैतावत, धीरेन्द्र सिंह जैतावत, गोविन्द दवे, भगवान सिंह, करण सिंह, भावना कंवर, रघुवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह, सचिन सिंह राजपुरोहित व समस्त ग्राम वासियों, समाज बंधुओं तथा विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर कर बधाई देते हुए छात्रा का उत्साहवर्धन किया ओर सफलता प्राप्ति की शुभ कामनाएं दी।