कण्टालिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कण्टालिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भिक्षु समाधी स्थल कण्टालिया के अध्यक्ष गौतम जी सेठिया और गणपत जी डांगा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कैसा राम चौधरी मारवाड़, प्रधान मंगला राम देवासी, सेवा पखवाड़ा संयोजक डुंगर सिंह राजपुरोहित, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सिंह रावत, मण्डल संयोजक डाऊ सिंह राणा, सहसंयोजक मनोहर सिंह बभाण, GST सहसंयोजक देवाराम चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश सिंह झिंझारड़ी सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर महेन्द्र सिंह रावत (प्रधानाचार्य बभाण), पारस बारुपाल (प्रशासक प्रतिनिधि कण्टालिया), पीर मोहम्मद (अल्पसंख्यक मोर्चा), भगवान सिंह, राकेश बंजारा (राष्ट्रीय स्वयंसेवक), देवी सिंह (बूथ अध्यक्ष झिझारड़ी), जसवंत सिंह (थल बूथ अध्यक्ष), बाबू सिंह (बभाण बूथ अध्यक्ष), गोपाराम परिहार, शेर सिंह झिझारड़ी, थान सिंह सड़क मालिया और गजेन्द्र सिंह मुड़िया भी उपस्थित रहे।
शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जैसे सेवा कार्यों से समाज में एकजुटता और मानवता की भावना मजबूत होती है।