अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं निदेशक कृषि विपणन, राजस्थान, राजेश कुमार चौहान के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
हाल ही में जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित राजस्थान मसाला कान्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने चौहान का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश को प्रमुख मसाला उत्पादक राज्य के रूप में विशेष पहचान दिलाने की दिशा में चौहान की भूमिका की सराहना की गई।
राजेश चौहान 1999 बैच के राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वर्ष 2018 से उन्होंने सुपरटाइम वेतन श्रृंखला प्राप्त की और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के साथ-साथ परिवहन, स्वायत्त शासन, महिला एवं बाल विकास, आबकारी सहित कई महत्त्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे निदेशक कृषि विपणन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव तथा प्रशासक, कृषि विपणन बोर्ड जयपुर के रूप में कार्यरत हैं।
सोजत को कृषि विभाग से कई महत्वपूर्ण सौगातें भी मिल चुकी हैं।
चौहान के जन्म दिवस पर बधाई देंने वालों में को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे,सोजत की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों वरिष्ठ नागरिक समिति के सुरेश ओझा,पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन उपाध्यक्ष अनोपसिंह लखावत,अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत,सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास,सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत,भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला,उधमी समाज सेवी जुगल किशोर निकुंम,अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी,भाजपा नेता प्रफुल्ल ओझा,पाली जिला माली सैनी समाज अध्यक्ष ताराचंद सैनी,मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,जिला पदाधिकारी राजेश तंवर, ओम प्रकाश गुरु,पार्षद जोगेश जोशी,भवानी शंकर सोनी, हितेंद्र व्यास,सत्य नारायण गोयल, राजेश अग्रवाल, चुन्नीलाल बोस,सत्तुसिह भाटी,अशोक सैन, राजकुमार चौधरी, जवरीलाल बौराणा, कृष्णा भाटी ,महेंद्र मेहता,माणक चौहान, प्रकाश सोनी,राम स्वरूप भटनागर, नरपतसिंह दैय्या, महेंद्र माथुर, आदि द्वारा बधाई और शुभकामनाएं गई है।