अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। शिक्षा जगत और सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाले पूर्व सीबीईओ चुनाराम मकवाणा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अपने विनम्र स्वभाव और सहज कार्यप्रणाली से लोकप्रिय मकवाणा लंबे समय तक सोजत में सीबीईओ पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, विशेषकर बालिका शिक्षा और विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
मकवाणा कई सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षाविदों और सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 के पूर्व स्टाफ सदस्यों एवं शिक्षा विदों में चेतन व्यास, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, जबरचंद त्रिवेदी, कानसिंह राठौड़, उप प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह राठौड़, लिखमाराम चौहान, भंवर सिंह राठौड़, रमेश चौहान, पूरण सिंह राजपुरोहित,
महामंडलेश्वर ओम आचार्य, चुन्नीलाल बोस, सेवा निवृत्त सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़, बसंत लखावत, जयदेव शर्मा, मो. रफीक, मिश्री लाल सांखला, करण सिंह राजपुरोहित, नवनीत राय रूचिर, वीरेंद्र सिंह लखावत, दलपत सिंह सांखला आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।