नाथद्वारा में सोजत के शायर-पत्रकार अब्दुल समद राही होंगे सम्मानित,पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलेगा ‘पत्रकार श्री सम्मान’।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के लिए गर्व का क्षण है। ख्यातनाम शायर, कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘पत्रकार श्री सम्मान’ से नवाजा जाएगा।


यह सम्मान श्रीनाथ जी की पावन धरा नाथद्वारा में साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा आयोजित पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तरीय भव्य समारोह 8 व 9 फरवरी को भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में आयोजित होगा।

साहित्य मंडल नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि राही ने साहित्य के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी लेखनी समाज के सरोकारों, जनसमस्याओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती रही है।

अब्दुल समद राही को मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे सोजत क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत, ईमानदार पत्रकारिता और साहित्यिक साधना का प्रतिफल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!