✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

जैतारण तहसील की हीरा देवी जांगिड़ को राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना की महिला इकाई में ब्यावर जिले की जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुल्तान सिंह गुर्जर की अनुशंसा और महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनिता जांगिड़ की मंजूरी पर सौंपी गई है।
हीरा देवी की यह नियुक्ति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता, और संघर्षशीलता को ध्यान में रखते हुए की गई है। संगठन में उनकी भूमिका से महिला इकाई को और अधिक सशक्त बनाने और गौ रक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद की जा रही है।
संगठन ने जताया विश्वास
राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के प्रदेश नेतृत्व ने हीरा देवी को शुभकामनाएँ देते हुए भरोसा जताया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी और संगठन के उद्देश्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
जैतारण क्षेत्र में खुशी की लहर
हीरा देवी की इस उपलब्धि से जैतारण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।