महात्मा ज्योतिबा फूले पुस्तकालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले को दी पुष्पांजलि
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। महात्मा ज्योतिबा फूले पुस्तकालय MLT फार्म हाउस में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती के उपलक्ष में समाज के विद्यार्थियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विद्यार्थियों ने ई- मेल के माध्यम से सरकार से फूले दंपति को भारत रत्न देने की मांग की।
साथ ही समाज के विद्यार्थियों ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली और आगमी प्रतियोगी परीक्षा पर चर्चा की गई।

संगोष्ठी में छात्र विशाल देवड़ा, जितेंद्र टांक, जवरीलाल तंवर, संजू, करण टांक, गजेंद्र, हिम्मत गहलोत, अभिषेक, युवराज, विक्रम सांखला, करण, विनोद, किशन तंवर, किशोर, महावीर, धर्मेंद्र तथा नीतेश, विजयलक्ष्मी, पिंटू सांखला, रिंकू टांक, भावना सांखला, साक्षी टांक, हीना और रेणु सांखला उपस्थित थे।
