वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने के लिए सोजत एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रार्थनाओं और दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है।

मंगलवार को सोजत के इशिका एवं मोक्ष दवे ने ईश्वर से प्रार्थना कर सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की सकुशल वापसी की कामना की। वहीं, स्थानीय स्कूलों के बच्चे और नागरिक भी सामूहिक रूप से दुआएं कर रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 19 मार्च को सुनीता विलियम्स के धरती पर उतरने की तारीख तय की है। वे भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में 254 दिन का लम्बा समय बिताया है। एलन मस्क की स्पेस एक्स कंपनी का ‘ड्रैगन’ स्पेसक्राफ्ट उन्हें और उनके साथियों को वापस पृथ्वी पर लाएगा।

सोजत की कई सामाजिक संस्थाएं और वरिष्ठ नागरिक भी इस अवसर पर प्रार्थनाओं में शामिल हुए। वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, सोजत महोत्सव समिति संयोजक अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, वरिष्ठ नागरिक हितेंद्र व्यास, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जवरीलाल बौराणा, नरपतसिंह दैया, राम किशोर राठौड़, प्रकाश सोनी, रामस्वरूप भटनागर,डा रशीद गोरी, हीरालाल आर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित लौटने की कामना की।

स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर गर्व है कि भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स मानव इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर रही हैं, और वे उनके सकुशल लौटने के लिए निरंतर दुआएं कर रहे हैं।