✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
सोजत। सोजत की कृषि उपज मंडी में आज मेहंदी के पत्तों के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मंडी में मेहंदी की खरीदारी जोरों पर रही और अच्छे क्वालिटी की मेहंदी 6000 रुपये प्रति मन तक बिकी, जबकि सामान्य क्वालिटी के पत्ते 4500 रुपये से शुरू होकर 5500 रुपये तक के भाव में बिके।
मेहंदी उत्पादक किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मेहंदी के पत्तों के भाव में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज की तेजी ने सभी को चौंका दिया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में मेहंदी के भाव में और भी उछाल देखने को मिल सकता है, क्योंकि मांग बनी हुई है और स्टॉक सीमित है।
जानकारों की राय:
कृषि विश्लेषकों के अनुसार सोजत क्षेत्र की मेहंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से इसकी मांग निरंतर बढ़ रही है। विशेषकर त्योहारों और विवाह सीजन के चलते मेहंदी की खपत तेजी से बढ़ती है। यही कारण है कि व्यापारी ऊंचे दामों पर भी खरीदारी करने को तैयार हैं।
आज के अन्य ताजा भाव (सोजत कृषि उपज मंडी):
- मेहंदी पत्ता: 4500 – 6000 रुपये प्रति मन
- अजवाइन: 13000 – 15000 रुपये प्रति क्विंटल
- जीरा: 18000 – 23000 रुपये प्रति क्विंटल
- सोंठ: 8500 – 9500 रुपये प्रति क्विंटल
- लहसुन: 3000 – 5000 रुपये प्रति क्विंटल
- मैथी: 5000 – 6200 रुपये प्रति क्विंटल
- मूंग: 6500 – 7100 रुपये प्रति क्विंटल
किसानों की प्रतिक्रिया:
स्थानीय किसान गणेशराम चौधरी का कहना है, “इस बार मेहंदी की पैदावार ठीक रही और भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। यदि मौसम साथ दे और बाजार में मांग बनी रहे, तो हमें अच्छी आय की उम्मीद है।”
सोजत की मंडी देशभर में मेहंदी के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक मानी जाती है। यहां की मेहंदी की खुशबू और गुणवत्ता की देश-विदेश में भारी मांग है। ऐसे में यदि तेजी का यह सिलसिला कुछ समय और जारी रहता है, तो क्षेत्र के किसानों के लिए यह राहत की खबर होगी।
मेहंदी के भावों में आई तेजी ने जहां किसानों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है, वहीं व्यापारी वर्ग भी आगामी समय को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। यदि यही रुझान बना रहा, तो सोजत कृषि मंडी एक बार फिर मेहंदी व्यापार में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।
यह हैं 25 अप्रैल 2025 के विभिन्न अनाज मंडियों के भाव:
बीकानेर अनाज मंडी:
- सरसों: 5100 से 5721
- पीली सरसों: 6500 से 7700
- खड़बा: 5800 से 6400
- गेहूं: 2400 से 2550
- जो: 2050 से 2200
- 1482 गेहूं: 2600 से 2931
- ग्वार: 4700 से 4880
- मोठ: 4500 से 4900
- मुंग: 7000 से 7300
- चणा: 5200 से 5700
- रूसी चना: 5400 से 5900
- मेथी: 4000 से 4700
- ईसबगोल मीडियम: 10000 से 11500
- ईसबगोल पैकेट: 12000 से 12700
- जीरा: 17000 से 21300
- सौंफ: 6500 से 9000
सरदारशहर मंडी:
- सरसो: 5400 से 5650
- जौ: 2150 से 2200
- ईसबगोल: 10800 से 11900
- चणा: 5300 से 5400
- मोठ: 4600 से 4850
- ग्वार: 4700 से 4800
- मूंग: 6700 से 7400
- गेहूं: 2400 से 2580
- मेथी: 4300 से 4800
लूनकरनसर अनाज मंडी:
- नरमा: 7100 से 7550
- मूंग: 6800 से 7300
- ग्वार: 4600 से 4800
- मोठ: 4650 से 4889
- मुगफली खला: 4900 से 5300
- मुगफली चुगा: 4500 से 5050
- ईसबगोल: 10000 से 12000
- चणा: 5000 से 5300
- कणक: 2750 से 2900
- मतीरा बीज: 16300 से 16500
- सरसो: 5000 से 5600
नोखा मंडी:
- मोठ: 4600 से 4900
- मुंग: 6800 से 7300
- ग्वार: 4700 से 4800
- मेथी: 4700 से 4900
- ईसबगोल: 11000 से 13300
- जीरा: 20000 से 21000
- मूंगफली खला: 4500 से 5200
- खला चुगा: 4200 से 4900
- कनक: 2400 से 2700
- मतीरा बीज: 14000 से 16000
- चणा: 5500/5000
- सरसों: 5500/5000
मेड़ता मंडी:
- मूंग: 7500/6500
- चणा: 5350/4800
- सुवा: 8200/7000
- सौंफ: 13600/10000
- ग्वार: 4850/4500
- ईसबगोल: 12600/11500
- तारामेरा: 5150/4600
- रायड़ा: 5600
- जीरा: 22700/18000
- असा लिया: 6500/6000
आसोप मंडी:
- जीरा (पुराना): 18000 से 19000
- जीरा (नया): 19000 से 22000
- ईसबगोल: 11000 से 12600
- रायड़ा: 5400 से 5450
- चणा: 5000 से 5200
- असालिया: 6000 से 6350
- सूआ: 6300 से 7050
- तारामिरा: 5000 से 5200
- ग्वार: 4700 से 4800
- सौंफ: 7000 से 11000
- मूंग: 7000/6500
- मोठ: 4400/4000
नोहर मंडी:
- मोठ: 3800/4600
- ग्वार: 4500/4800
- चणा: 5700/5396
- सरसों: 5200/5500
- मुंग: 6500/7400
- कनक: 2486/2540
- बाजरी: 2434/67
- जो: 2082
- नरमा: 6922/7135
- मुफली (37 नः): 3800/4500
- कपास: 7070
- मुफली (10 नः): 4000/4650/4900
ऊंझा मंडी:
- जीरा: 24500/18000
- ईसबगोल: 14500/11000
- सौंफ: 12000/7000
- सुवा: 8000/6000
- अजवाइन: 13000/6500