वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में अध्ययनरत सोजत के भव्य व्यास पुत्र श्री दिनेश व्यास ने बीएएमएस प्रथम वर्ष में पूरे कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। भव्य ने 79 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विशेष उल्लेखनीय है कि भव्य व्यास को संस्कृत के 1001 श्लोक, मंत्र एवं आरतियाँ कंठस्थ हैं। भव्य अपने दादा स्वर्गीय सोमनाथ व्यास को अपना आदर्श मानते हैं और उनका कहना है कि वे प्राचीन आयुर्वेद में छिपे हुए ज्ञान को आत्मसात कर समाज की सेवा करना चाहते हैं।
भव्य की इस उल्लेखनीय सफलता पर नगर में हर्ष की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व काबीना मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, अखिल भारतीय पुष्कर कमेटी अध्यक्ष श्री विधु शेखर दवे, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष श्री सुरेश ओझा, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष श्री सुरेंद्र त्रिवेदी, बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री हितेंद्र व्यास, अध्यक्ष श्री जितेंद्र व्यास, चेतन व्यास, चंद्रशेखर व्यास, मनीष व्यास, धीरेन्द्र-धर्मेंद्र व्यास, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, ललित दवे, अंबरीष त्रिवेदी, सुनील श्रीमाली, कार्तिक व्यास, आक्षय व्यास, प्रफुल्ल व्यास, महेंद्र दवे, सुरेंद्र व्यास, अशोक शर्मा, जनार्दन दवे, अजय, संजय, हरीश, लखन, लोकेश, राहुल, वैभव त्रिवेदी, सौरभ ओझा, प्रफुल्ल, अक्षय, प्रशांत आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
नगरवासियों ने भव्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है।