समाज सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण में अद्वितीय योगदान दे रहे अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के उपाध्यक्ष ललित शर्मा को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। श्रीमाली ब्राह्मण समाज के उत्थान में निरंतर नवाचार करते हुए शर्मा जी आज समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।
भारतीय रेल के उत्तर जोधपुर मंडल से स्टेशन डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद शर्मा जी ने अपना जीवन सामाजिक सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल गौसेवा को जीवन का मूल मंत्र बनाया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, और जनजागृति के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
श्री शर्मा ने कोचिंग डिपो ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता प्राप्त की है — वे सीनियर मॉडल स्कूल कुरुक्षेत्र, बीआईटीएस पिलानी, और एमएससी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के छात्र रहे हैं।
रेलवे सेवा के दौरान उन्होंने दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, अजमेर, आबू रोड जैसे प्रमुख महानगरों में अपनी कार्यकुशलता और समर्पण भावना से विशिष्ट पहचान बनाई।
उनकी इस सेवाभावी कार्यशैली की सराहना कई गणमान्य व्यक्तियों ने की है, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, न्यास संरक्षक रामेश्वरलाल जोशी, चेतन व्यास, अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी जसवंत व्यास, संतोष कुमार व्यास, पुष्कर कमेटी अध्यक्ष विधु शेखर दवे, महेंद्र दवे, पूर्व अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, अध्यक्ष जितेन्द्र व्यास, सुरेन्द्र व्यास, अशोक शर्मा, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, ओमप्रकाश ओझा, नरेंद्र दवे, देवेंद्र त्रिवेदी सहित श्रीमाली ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य जन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
समाज के प्रति समर्पित भावना और निष्कलंक सेवा भावना के लिए ललित शर्मा की पहचान अब केवल एक रेल अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित हो चुकी है।