न्यायिक कर्मचारियों ने किया सुंदरकांड पाठ, धरना सातवें दिन भी जारी, न्यायिक कार्य प्रभावित
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर सोजत न्यायालय के न्यायिक कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय के प्रस्ताव के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा कैडर पुनर्गठन न किए जाने को लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहते हुए न्यायालय परिसर में गुरूवार को भी धरना जारी रखा। इस मौके धरना स्थल पर न्यायिक कर्मचारियों ने रामदरबार की विशेष पूजा अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया। न्यायिक कर्मचारी संघ के परमानंद व विपुल श्रीमाली ने बताया कि अधीनस्थ न्यायालयों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मंत्रालयिक संवर्ग, सामान्य संवर्ग का माननीय उच्च न्यायालय के प्रस्ताव के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा कैडर पुनर्गठन न किए जाने को लेकर न्यायिक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिसकों लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहते हुए धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया। धरने पर न्यायिक कर्मचारी परमानंद, कन्हैयालाल, विपुल श्रीमाली, रामेश्वरलाल, लाबुराम गुर्जर, ओमप्रकाश शर्मा, देवेंद्रसिंह, महेश व्यास, अरविंद दवे, माणकलाल, वालाराम, वोराराम, आनंंद भाटी, ओमप्रकाश सेन, श्रीमती सरस्वती चौधरी, विमला व्यास, सुखाराम चौधरी, धर्मेन्द्र गुप्ता, फाऊलाल, संजय आदि शामिल थे।
इनका कहना :

न्यायिक कर्मचारियों के सामुहिक अवकाश से न्यायिक कार्य से जुडे सभी वर्ग प्रभावित है। राज्य सरकार को न्यायिक कर्मचारियों की मांगो पर जल्द विचार करना चाहिए। जिससे न्यायिक कार्य सुचारू हो सके।
-दशरथसिंह चारण अध्यक्ष, बार एसोसिएशन सोजत।

न्यायिक कर्मचारियों के सामुहिक अवकाश के चलते न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। पक्षकारों को न्याय में विलम्ब हो रहा है। राज्य सरकार को जल्द उचित कदम उठाना चाहिए। जिसे न्यायिक कार्य सुचाऊ हो पाए।
-अशोक गहलोत एडवोकेट, सोजत।