हरियालो राजस्थान अभियान अन्तर्गत सघन वृक्षारोपण के तहत 550 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राज्य सरकार के मंशा अनुरूप ’’ हरियालो राजस्थान ’’ अभियान अन्तर्गत 24.07.2025 को नगरपालिका सोजत रोड क्षैत्र के दादीया मार्ग जाने वाले रास्ते पर नगरपालिका महादेव उद्यान के पास से अन्दर जाने वाले रास्ते में स्थित नगरपालिका भूमि खसरा नम्बर 340 पर ’’ हरियाली अमावस्या ’’ के उपलक्ष में सघन वृक्षारोपण किया जाकर लगभग 550 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये।
उक्त सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम अन्तर्गत मांसिगा राम जांगिड़, उपखण्ड अधिकारी सोजत द्वारा उक्त कार्य की सराहना कर राज्य सरकार की मंशा अनुरूप ’’ हरियालो राजस्थान ’’ अभियान अन्तर्गत और भी स्थलों का चयन कर सघन वृक्षारोपण किये जाने एवं मुख्य सडको के दोनो साईड में भी अत्याधिक वृक्षारोपण किये जाने के साथ स्थानीय स्वंय सेवी संस्थाओ यथा हरियालो राजस्थान व अन्य स्वंय सेवा संस्थाओं इत्यादि से सहयोग लिया जाकर और अत्याधिक अति-शीघ्र वृक्षारोपण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में मांसिगा राम जांगिड़ उपखण्ड अधिकारी सोजत, सुनील विश्नोई अधिशाषी अधिकारी, वासुदेव सांखला संरक्षक हरियालो राजस्थान सोजत रोड, जयसिंह विधि सलाहकार, जयनारायण गहलोत, पियुष त्रिवेदी, धर्मीचन्द माली, हेमाराम, परमानन्द, सदाम हुसैन शेख इत्यादि उपस्थित रहें।
