अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम, एक हाथ एक पौधा” के तहत सोमवार को स्थानीय सोनराज जी के मैदान में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई डिप्टी कमिश्नर, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद ओमप्रभा, सीबीईईओ दलपत सिंह सांखला, भामाशाह अनोपसिंह लखावत, एसीबीईईओ प्रथम जयदेव शर्मा एवं द्वितीय मोहम्मद रफीक ने की।
सुबह 11:30 बजे से आयोजित इस आयोजन में सोजत की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, वास्तुशास्त्री चंद्रमोहन ओझा, विक्रम सिंह कोलपुरा, हणवंत सिंह बारहठ, मानाराम राठौड़, जवरीलाल बौराणा, दीपक कुमार, सत्तूसिंह भाटी, रसीद गौरी, ऋतुराज सिंह और पंकज दवे सहित कई नागरिकों ने सहभागिता की।
सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।