शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाया
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शिक्षक संघ राष्ट्रीय व भामस के संयुक्त तत्वावधान में तपस्विनी साध्वी निष्ठा प्रिया जी के सती आश्रम में मनाया गया।
कर्तव्य बोध पखवाड़ा का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद, भारत माता , सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण कर शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सुंदर भजनों के साथ तपस्विनी साध्वी निष्ठा प्रिया जी ने अपने उद्बोधन में धर्म के प्रति निष्ठा, मानव मात्र के सेवा के बारे में प्रवचन दिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह निम्बाज ने कर्तव्य बोध के बारे में विस्तृत चर्चा की साथ ही शिक्षक संघ राष्ट्रीय की कार्य पद्धति के बारे में जानकारी प्रदान की।
जिलाध्यक्ष संग्रामसिंह सिंह राणावत ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय के होने वाले पूरे वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी साथ ही शिक्षक संघ राष्ट्रीय शिक्षकों हितों के लिए क्या क्या कार्य कर रहा है जानकारी प्रदान की।
उप शाखा अध्यक्ष शेषाराम बारूपाल ने कर्तव्य बोध पखवाड़ा को गौ माता के अवाला का शुभारंभ के साथ मनाना यही सही मायने में सच्ची सार्थकता है।
इस सती आश्रम में सभी के सहयोग से गौ माता के लिए अवाला बनाया जिसका शुभारंभ साध्वी निष्ठा प्रिया जी व अतिथियों के सानिध्य में किया।
कार्यक्रम में अमरजीत सिंह निम्बाज प्रदेश उपाध्यक्ष, संग्रामसिंह राणावत जिलाध्यक्ष, महेंद्रसिंह सोडा, भामस ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल चितारा, उप शाखा मारवाड़ अध्यक्ष शेषाराम बारूपाल, मंत्री अमरचंद सामरिया, राजेंद्र हल्दानिया, सेवानिवृत अधिकारी, पीआईओ साहब , समस्त कार्यकारणी सदस्य, शिक्षक साथी , मातृ शक्ति आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेंद्र हल्दानिया ने किया।
