देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में पहुंची और पुजा पाठ के साथ अमृत स्नान का लाभ लिया है।
आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। महामहिम ने संगम में बोट की सवारी के साथ ही पक्षियों को दाना खिलाया।
वीवीआईपी दौरे के तहत शहर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं।
महाकुंभ मेले में आज अनोखा नजारा रहा, जब देश की प्रथम नागरिक ने संगम में डुबकी लगाई।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।