सैयद साजिद अली को प्रदेश महासचिव बनने पर सोजत में खुशी की लहर

राकेश भटनागर

सैयद साजिद अली को प्रदेश महासचिव बनने पर सोजत में खुशी की लहर

सोजत। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में सोजत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट सैयद साजिद अली को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

नियुक्ति की खबर मिलते ही सोजत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सैयद साजिद अली को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अब्दुल गनी ताजक, अब्दुल्ल बहाव सिलावट, आमिर खान एडवोकेट, जावेद सिद्दीकी, इरशाद सिलावट, मास्टर खालिद सिद्दीकी, हमीद सिद्दीकी, ठेकेदार रिजवान खदाई, मोहम्मद युसूफ राजा, इमरान खरादी, राजा इत्रफिरोज, फिरोज मास्टर, हाजी अब्दुल शेख, शाहिद सिद्दीकी, जमील उर रहमान कादरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सैयद साजिद अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सोजत की जनता एवं अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए हमेशा समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

error: Content is protected !!