वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आर. के. सी. एल. कोर्स के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और प्रतिस्पर्धा के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस पहल के तहत सोजत के निखिल कंप्यूटर सेंटर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को निःशुल्क कंप्यूटर पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यशाला में पार्षद ओम प्रकाश सिंगाड़िया, रेगर समाज अध्यक्ष रमेश, एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पारसमल द्वारा लाभार्थी महिलाओं को पुस्तकों का वितरण किया गया।
निखिल कंप्यूटर सेंटर के संचालक नेमीचंद चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल युग में दक्ष बनाना और उन्हें रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों ने भी कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की राह सुलभ होगी और वे डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।