वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास कि रिपोर्ट।
सोजत सिटी।बिलाडिया गेट उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र गर्वित दवे ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय से 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रीमाली ब्राह्मण समाज का नाम गौरवान्वित किया है। गर्वित, श्रीमती सूर्य प्रभा एवं श्री कुंज बिहारी दवे के सुपुत्र हैं। उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं जीव विज्ञान विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है।
छात्र गर्वित दवे मोतिचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर कि कक्षा 12वीं का छात्र था, गर्वित की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर नव चौकिया मंडल एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी गई।
पूर्व काबिना मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष श्री सुरेश ओझा, हितेंद्र व्यास, चेतन व्यास, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, जितेन्द्र व्यास, श्रीमाली ब्राह्मण महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, कैलाश दवे, अशोक शर्मा, सुरेंद्र व्यास, अनिल ओझा तथा विद्यालय के जगदीश प्रसाद, सुरेश मेवाड़ा, पंकज सैन एवं आशा राजपुरोहित आदि गणमान्यजनों ने गर्वित को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाज के इस होनहार छात्र की सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाली है।