अदबी उड़ान पत्रिका का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही


उदयपुर। अशोक हॉल में अदबी उड़ान त्रैमासिक पत्रिका के 39 वें अंक का लोकार्पण आज संपन्न हुआ। अवसर था लफ्जों की महफिल के काव्य गोष्ठी का इस कार्यक्रम में उदयपुर के गणमान्य कवि कवित्रियां एवं शायरों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया।अदबी उड़ान पत्रिका का लोकार्पण
मंचासीन साहित्यिक नामवर हस्तियों में सर्वश्री मुकेश वाधवानी जी, राष्ट्रीय कवियित्री कविता किरण जी, अदबी उड़ान संस्था के अध्यक्ष एवं अदबी उड़ान पत्रिका के प्रधान संपादक ख़ुर्शीद शेख़ ‘ख़ुर्शीद’ व प्रकाशक इमरान शेख़, पुरुषोत्तम शाकद्वीपी, शिवदानसिंह जोलावास, शाहिद साहब, डा शीतलश्रीमाली ,डा गोपाल राजगोपाल आदि की सशक्त भागीदारी महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर अदबी उड़ान पत्रिका के प्रधान संपादक ने बताया कि इस पत्रिका का प्रकाशन पिछले लगभग 10 वर्षों से किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रति वर्ष अदबी उड़ान राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। आगामी दसवां समारोह उदयपुर में दिनांक 12 अक्टूबर 2025, रविवार को किया जाएगा।इस कार्यक्रम में आदरणीय गुलाब चंद जी कटारिया, महामहिम राज्यपाल – पंजाब की उपस्थिति समारोह में चार चांद लगाएगी।इसकी पूरी पूरी संभावना है। अदबी उड़ान पत्रिका के 10 वर्ष पूरे होने पर इसके 40 वें अंक का लोकार्पण भी इसी कार्यक्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन भी किया जायगा। पुरस्कार एवं सम्मान हेतु प्रविष्टियां भी आमंत्रित की गई है,जो 25 सितंबर 2025 तक स्वीकार की जाएगी।इस हेतु ₹200 डाक खर्च के भी आवश्यक है जो 9950678815 मोबाइल पर ओन लाइन भेजने अनिवार्य है।


