सोजत। अलविदा जुम्मे कि नमाज कि गयी अदा,कल ईद उल फितर मनाई जाएगी- सवेरे 8:45 बजे होगी नमाज़।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। इस्लाम धर्म के पवित्र माह माहे रमजान के अंतिम जुम्मे जुम्मातुल विदा को आज शहर में अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया। इस खास मौके पर सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक और चहल पहल का माहौल देखने को मिला।

दोपहर करीब 1 बजे अजान होते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शहर की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सामूहिक रूप से जुम्मे की नमाज अदा की। नमाज के दौरान अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। साथ ही रमजान के अलविदा होने पर “अलविदा ऐ माहे रमजान” के तराने भी पढ़े गए, जिससे माहौल भावुक हो उठा।

जुम्मातुल विदा के साथ ही अब पूरे शहर में ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है और लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

सोजत के शहर काजी हाजी कमरूद्दीन रिजवी साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 21/3/2026 को ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8:45 बजे ईदगाह मस्जिद सोजत सिटी मे अदा की जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस तरह वर्ष 2026 के माहे रमजान का आखरी जुम्मा भावनात्मक माहौल में विदा हुआ, वहीं ईद के स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!